सीवान, फरवरी 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। सरेया मोड़ के पास स्थित गणेश मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़कर देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक सरेया निवासी राकेश यादव ने बताया कि शनिवार की रात उनकी दुकान से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सत्रह हजार नकद रुपये चोर चुरा ले गए। इसकी सूचना हुसैनगंज थाने को दी गई जिसके बाद ही हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया। दुकान मालिक द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...