मैनपुरी, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम महुआहार में बीती रात चोरों ने सबमर्सिबल संचालक के कमरे का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। ग्राम महुआहार निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ टीटू पुत्र विश्वेश्वर सिंह गांव के समीप सड़क किनारे लगे सबमर्सिबल का संचालन करता है और वहीं बने कमरे में रहता है। वह बीते दिन रिश्तेदार के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब 25 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, घड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब जितेंद्र सबमर्सिबल पर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका थ...