प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के कसहर गोसाईं का पुरवा निवासी हरिशंकर गिरी के घर में 19 दिसंबर की रात कुछ लोग छत की ओर से अंदर चले गए। तीन ताले तोड़कर 25 हजार रुपये नकद के साथ ही लाखों के जेवर समेट ले गए। इस दौरान घर के अन्य कमरों में सो रहे लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...