शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर। कमरे का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवरात व घरेलू सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। ग्रामीण एवं पुलिस को गांव के बाहर खेत में बक्से पड़े हुए मिले। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। मोहनपुर गांव के रनवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर छत एवं आंगन पर सोने चले गए थे। रात लगभग 3 बजे कमरे में आहट होने पर वह जाग गए। जब उन्होंने शोर मचाया तो चोर जीने के दरवाजे से भाग गए। चोरी की सूचना से गांव में हड़कंप गया और तमाम ग्रामीण जाग गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन चोर नहीं मिल सके। उन्होंने बताया कि खोजबीन में उन लोगों को खेत में खाली बक्से पड़े हुए मिले। चोर उनके घर से एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड...