महाराजगंज, मार्च 29 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम निरनाम पूर्वी के टोला लेदवा में शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात एवं नगदी की चोरी कर ली। घर की मुखिया गुड्डी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।ग्राम सभा निरनाम पूर्वी के टोला लेदवा निवासी गुड्डी के अनुसार उसकी बेटी का विवाह तय है। इसके लिए उसने जेवरात खरीदकर घर में रखा था और नगदी 40 हजार रुपये भी रखे थे। रात में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हाथ साफ कर लिया। फरेंदा एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...