बलिया, जनवरी 28 -- रतसर। इलाके के पचखोरा चट्टी पर स्थित आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोर गहने आदि समेट ले गये। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी उमाशंकर वर्मा की सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा चट्टी पर आभूषण की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। इसी बीच पहुंचे चोरों ने शटर में लगा ताला तोड़ दिया और सीसीटीवी कैमरा का मूंह उपर की ओर कर दिया। इसके बाद दुकान में दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान लेकर चले गये। सुबह आसपास के लोगों की नजर टूटे हुए ताले और बाहर बिखरे सामान पर पड़ी तो हलचल मच गयी। दुकानदारों की भीड़ जुट गयी तथा माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.