फतेहपुर, अप्रैल 3 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के देवलान गांव में गुरुवार रात चोरों ने अमृत लाल यादव के घर को निशाना बनाते हुए नगदी जेवर सहित करीब आठ लाख का सामान पार कर दिया। अमृत के पुत्र विकास यादव ने बताया कि परिवार के लोग पंखा चलाकर सो रहे थे, जिससे उन्हें कोई आहट नहीं लगी। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान पार कर ले गए। इसमें पायल, बिछुआ, मंगलसूत्र व 30 हजार रुपये नकद शामिल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरु की। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...