रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चंद्रा भुर्जी समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र कुष्ठ आश्रम के समीप स्थित चन्द्रदेव भगवान के मंदिर को लेकर उपजा विवाद रविवार को तूल पकड़ गया। आरोप है कि बीते दो दिनों पहले भू-माफिया तत्वों ने करीब चार दशक पुराने इस मंदिर पर ताला डालकर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा भुर्जी समाज के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में ही दरी बिछाकर भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज दशकों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करता आ रहा है और यह मंदिर समाज ने अपने खून-पसीने की कमाई से ईंट-ईंट जोड़कर बनाया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का सम्मान किया जाएगा, लेकिन आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने सीओ सिटी से दूरभाष पर वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.