उन्नाव, दिसम्बर 6 -- हिलौली। मवई गांव में शुक्रवार रात चोरी की एक रहस्यमय वारदात ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। चोरों ने ऐसा तरीका अपनाया कि घर का कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं हुआ। सिर्फ अलमारी का ताला खोला गया और लगभग सात लाख रुपये के जेवरात चुराकर चोर अंधेरे में फरार हो गए। मवई निवासी मूलचंद मिश्र परिवार के साथ शाम को अमिलहाखेड़ा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा। चोर सीधे उसी कमरे में पहुंचे, जहां अलमारी रखी थी। अलमारी खोलकर उन्होंने केवल जेवरात उठाए, जबकि उसमें रखी नगदी और घर का बाकी सामान बिल्कुल सुरक्षित था। गांव में इस बात को लेकर चर्चा है कि यह चोरी किसी 'अंदरूनी व्यक्ति' की मदद से हो सकती है। चोरी की इस साफ-सुथरी शैली ने सभी को हैरत में डाल दिया। घटना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.