कौशाम्बी, मई 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर मजरा अंदावां की रहने वाली मालती देवी पत्नी स्व. विजय ने बताया कि वह करीब 35 सालों से गांव में कच्चा मकान बनवाकर रह रही है। पीड़िता के मुताबिक पिछले दिनों वे अपने भतीजे मुकेश कुमार के यहां शादी समारोह में शामिल होने मसीपुर चली गई थी। लौटकर आई तो देखा कि मकान में गांव के ही सुरेंद्र और उसकी पत्नी सुलेखा ने ताला जड़ रखा है। ताला खोलने के लिए कहने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी दी। 16 मई को दोबारा फिर से धमकाया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...