बिहारशरीफ, मार्च 8 -- लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी-देवी कॉलोनी मोहल्ले में बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला काटकर चोरी कर ली। परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर दूसरे शहर गये हैं। शनिवार को पड़ोसियों ने कटे ताले को देखकर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी। घरवालों के लौटने के बाद पता चलेगा कि कितने की संपत्ति चोरी हुई है। रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र घर में ही किराना दुकान चलाते हैं। पड़ोसियों की माने तो परिवार के लोग बाहर गये हैं। शनिवार की शाम कुछ लोगों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मानें तो शनिवार को मुन्ना कुमार के घर में एक चोर घुस गया था। लोगों ने खदेड़ा तो वह भाग गया। थानाध्यक...