कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन खुर्द निवासी अमित सिंह पुत्र शिव सिंह ने बताया कि उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उनका स्टोर उदहिन बुजुर्ग बाजार में है। रोज की तरह शुक्रवार की रात वह स्टोर बंद करके घर चले आए। शनिवार सुबह पड़ोसियों से मेडिकल स्टोर में ताला कटा पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर का शटर खोलकर देखा गया तो अंदर कैश काउंटर खुला मिला। काउंटर का सारा सामान बिखरा था। पीड़ित के मुताबिक कैश काउंटर में 25 हजार रुपये नकद थे, जिसे चोर ले जाने में सफल रहे। इसी बाजार में प्रेमचंद्र के पान की गुमटी का भी ताला तोड़कर चोर एक हजार रुपये का माल पार उठा ले गए। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.