तालाब सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- जनपद के लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर नैनसुख में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद निवासी बृजेश कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और कार्य अभी अधूरा है, जबकि मौके पर लगभग 50 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ बताया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्माण में अपेक्षाकृत खराब ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जो निर्धारित मानकों के विपरीत है। साथ ही इंटरलॉक टाइल्स के नीचे जीएसबी नहीं डाली गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही काम पूरा होने से पहले 31 मार्च 2026 तक ठेकेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.