सहरसा, मई 8 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत स्थित मिर्जा टोला में तालाब से युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने के 24 घंटे बाद भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना के बाद गांव में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी विनय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रविशंकर 29 अप्रैल की रात करीब दस बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह पास की दुकान से सामान लेने जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबी...