दुमका, मार्च 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के खुंटाबांध तालाब से सोमवार की सुबह में एक युवक के शव को बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाया है। घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक स्नान करने के लिए तालाब में उतरा होगा और स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल शव को रख दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...