रांची, अप्रैल 9 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुर्यानगर कमड़े में बुधवार सुबह तालाब में दिखे नरकंकाल को गुरुवार को रातू पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद कंकाल से संबंधित आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अबतक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति शव को लेकर दावा करता है, तो उसके डीएनए का मिलान कंकाल के डीएनए से कराया जाएगा। प्रारंभिक रूप से कंकाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को करीब चार-पांच माह पूर्व तालाब में फेंका गया होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...