बरेली, जून 21 -- शाही, संवाददाता। हौसपुर निवासी विजयपाल कश्यप गौहाना के ग्राम समाज के तालाब में मछली पालन करते हैं। विजयपाल ने बताया उन्हे दस वर्षों को तालाब पट्टे पर मिला है। आरोप है गौहाना निवासी गेंदन लाल व लाखन राम आए दिन तालाब से चोरी से मछलियां मारते हैं। मना करने पर गाली गलौच कर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं। शुक्रवार को दोनों लोग मछली चोरी कर रहे थे। चौकीदार ने मछली पकड़ने से मना किया। दोनों ने चौकीदार से मारपीट की। विजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गेंदन लाल ने बताया विजयपाल पशुओं को पानी पिलाने और घर आंगन में मिट्टी निकालने को मना करता हैं। विजय पाल ने दवाब बनाने को झूठा आरोप लगाया हैं। अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...