लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- नीमगांव थाना क्षेत्र में तालाब से कब्जा हटवाने गई टीम के सामने गांव के दो गुट भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रधान पुत्र समेत दो-तीन लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और प्रधान के बेटे की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लखनियापुर में तालाब की जमीन पर कब्जा था। यहां गुरुवार को प्रशासन की टीम पुलिस के साथ तालाब से कब्जा हटवाने के लिए गई थी। बताया जाता है कि प्रशासन की टीम तालाब की नपाई कर रही थी। तभी गांव के दो गुट टीम के सामने ही आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस होने के बाद भी हालत नहीं संभाले। बाद में थाने से और फोर्स बुलाई गई। तब कहीं जाकर पुलिस के कंट्रोल में हालात आए। बताया जाता ...