रामपुर, मार्च 15 -- सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने पर कुछ लोग लेखपाल से रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को जब लेखपाल किसी मामले की पैरवी में कचहरी आया तो उन लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लेखपाल को जमकर पीटा। किसी तरह उनके चंगुल से भागकर लेखपाल ने अपनी जान बचाई। इसके बाद लेखपाल सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैफनी निवासी राजकुमार शर्मा लेखपाल हैं। उनका कहना है कि शाहबाद के ग्राम विचपुरी शुल्क की गाटा संख्या 53 पर तालाब है। कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत आने पर जब वह जांच करने पहुंचे तो मामला सही पाया गया। जिस पर उन्होंने कब्जा हटवा दिया था। इस संबंध में शाहबाद के मोहल्ला फर्...