तालाब सीमांकन में दो दर्जन मिला अवैध पक्का निर्माण
भदोही, जून 4 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के बाईपास चौराहा के पास स्थित दो तालाब की भूमि का सीमांकन बुधवार को राजस्व एवं नपं की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इसमें दो दर्जन पक्का निर्माण तालाब भूमि में हुआ मिला। तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का मामला उजागर होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम द्वारा संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। बताया जाता है कि बाईपास चौराहा के पास दो तालाब की करीब नौ बीघा भूमि है। इसी जमीन पर नगर पंचायत के सफाईकर्मी कूड़ा डालने का काम करते थे। कूड़ा से गड्डा का जितना एरिया पटता गया अतिक्रमणकारी उसी स्थान पर अवैध कब्जा करते रहे। टिनशेड, पशु बांधने के साथ ही पक्का निर्माण तक करा लिया गया है। अवैध कब्जा का दायरा बढ़ते ही नगर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की तो मामला उजागर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.