मेरठ, जून 21 -- ब्लॉक सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में चल रहे तालाब सफाई कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब से निकाले गए मलबे और सिल्ट का निर्धारित तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा। जिससे सफाई कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को कुछ ग्रामीण तालाब स्थल पर पहुंचे और कार्य को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि तालाब से निकाले गए मलबे को बाहर ले जाने के बजाय परिसर में ही गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे तालाब के पुनर्जीवन और संरक्षण के उद्देश्य को पूरा करने में बाधा आ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा तालाबों की सफाई और संरक्षण के लिए धनराशि खर्च की जा रही है। इसलिए कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने संबंधित...