तालाब व चेकडैम के निर्माण कार्यों की होगी जांच
बांदा, सितम्बर 14 -- बांदा। लघु सिंचाई विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। अभी 15 दिन पहले ही बंधी व कूप निर्माण से लेकर तालाब निर्माण में भारी अनियमितता के आरोपों को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। मामले में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अब 11.70 करोड़ रुपये के तालाब और चेकडैम के कामों की निविदा प्रक्रिया पर आरोप लग रहे हैं। सीडीओ अजय पांडेय ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने की बात कही है। टीम में तकनीकी, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ग्राम पंचायत बजौड़ी में विकास कार्यों की जांच के आदेश अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई विभाग झांसी सत्य प्रकाश ने भी अधिशासी अभियंता बांदा से बात कर निविदा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.