तालाब योजना में रुचि घटी, इस वर्ष लक्ष्य सीमित
कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संचालित खेत तालाब योजना को जिले में अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने के बाद इस बार प्रशासन ने लक्ष्य को काफी कम कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 11 खेत तालाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 54 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य था, लेकिन पूरे साल में केवल 11 तालाब ही बन सके। इसी कारण इस बार यथार्थवादी लक्ष्य तय किया गया है। योजना के तहत एक तालाब निर्माण पर 1.05 लाख रुपये खर्च निर्धारित है, जिसमें 52,500 रुपये का अनुदान सरकार उपलब्ध कराती है। भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.