गौरीगंज, अप्रैल 12 -- तालाब में विषैले पदार्थ से सैकड़ों मछलियों की मौत मत्स्य पालक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटीअमेठी। संवाददातास्थानीय कोतवाली के अंतर्गत जंगलरामनगर गांव में स्थित एक तालाब में विषैले पदार्थ से सैकड़ों मछलियां मर गई। मत्स्य पालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिस्त्री का पुरवा मजरे जंगलरामनगर निवासी वीरेन्द्र कुमार वर्मा को ग्राम पंचायत स्थित तालाब‌ का मत्स्य पालन हेतु पट्टा मिला है। वह लंबे समय से तालाब में मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। वीरेन्द्र के अनुसार उनके तालाब में 500 ग्राम से लेकर दो किलोग्राम तक की मछलियां थीं और वह जल्द ही उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन 9 अप्रैल को जब वह तालाब पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात लोगों ने तालाब में विषैला पदार्थ डाल दिया ह...