फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। गाजीपुर थाना के पखरौली गांव निवासी 60 वर्षीय सोहन लाल का शव तीन दिन बाद गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को सड़क पर रखकर गाजीपुर-बहुआ मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे बाद समझाकर जाम खुलवाया।सोहन लाल 16 अप्रैल को अपनी बहू के ननिहाल जयराम का पुरवा में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर परिजनों ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- तालाब में मिला लापता बुजुर्ग का शव, हंगामा मंगलवार को उनका शव तालाब में मिला। परिजनों ने बहू के पिता और मामा व मामी पर हत्या कर शव...