संभल, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव केशोपुर रसेटा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तालाब में ग्रामीण का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी सत्यपाल (38) के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक सत्यपाल 7 मई को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- अनार तोड़ने के विवाद में हत्या की आशंका, चार आरोपी परिवार समेत फरार दो दिन तक तलाश के बाद बेटे राहुल की ओर से नौ मई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह ग्रामीणो...