अयोध्या, फरवरी 27 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के विश्नोहरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर तालाब में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त रजवनपुरवा निवासी लगभग 40 वर्षीय झगरू पुत्र दरबारी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार झगरू बीते 24 फरवरी की शाम गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सक...