कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में दलित बस्ती के बीच स्थित तालाब में बुधवार को मवेशी का अवशेष मिला। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ननमई गांव में अनुसूचित बस्ती के बीच सगरा तालाब है। हिंदू संगठन के नेता रजत पांडेय निवासी अहिरारा ने बताया कि बुधवार की सुबह वह ग्रामीणों की सूचना पर तालाब किनारे पहुंचे। वहां देखा कि किसी मवेशी का अवशेष (कटा हुआ पैर खुर सहित) पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने इसे प्रतिबंधित मवेशी का बताते हुए नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि ननमई निवासी समीर अहमद, समसुल व मुगलू व आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.