ललितपुर, मार्च 12 -- थाना सौजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौंना कुसमाड़ में तैयार फसल काटने खेत पर गए ग्रामीण का शव एक तालाब में उतराता मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने पैर फिसलने के कारण पानी में गिरने से मौत की आशंका जताई। ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी 33 वर्षीय गणेशराम पुत्र मुन्नालाल बुधवार दोपहर अपने खेत पर गेहूं की कटाई करने को कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। उसके परिजनों ने समझा कि वह खेत पर ही पड़ोसियों के पास रुक गए होंगे। लेकिन, जब वह गुरुवार सुबह घर वापस नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। आस पास उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। खेत से करीब दो सौ मीटर दूर तालाब के पास उनकी चप्पल पड़ी दिखाई दी। तालाब के पा...