सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में तालाब में एक किशोरी का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है। कैथी गांव निवासी 17 वर्षीय मोनिका पुत्री रमेश बियार का बुधवार की शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.