तालाब में मर रहीं मछलियां, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
गया, मई 25 -- बेलागंज के नेयामतपुर गांव के समीप स्थित तालाब में मत्स्य विभाग द्वारा कराए जा रहे मछली पालन में लापरवाही सामने आई है। पिछले एक सप्ताह से तालाब में लगातार मछलियां मर रही हैं, जिससे आसपास के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब से उठ रही दुर्गंध और फैली गंदगी के कारण लोगों में गंभीर बीमारियों का भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां खुद-ब-खुद मर रही हैं। मृत मछलियां तालाब के किनारे तैर रही हैं और सड़ने से वातावरण दूषित हो गया है। बदबू इतनी तेज है कि लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी कई बार मत्स्य पालन के ठेकेदार को दी गई। लेकिन अब तक तालाब की सफाई नहीं कराई गई है।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मृत मछलियों का निष्पादन और तालाब की सफाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.