तालाब में मछली मारने को लेकर मारपीट
गौरीगंज, अप्रैल 18 -- मुंशीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ामाफी गांव निवासी विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार को घर पर सब्जी न होने से वह घर के सामने स्थित ग्राम समाज के तालाब में मछली मारने चला गया। जब वह मछली मारकर तालाब से निकला तो उसके विपक्षी हरिकेश ने उससे मछली में हिस्सा मांगा। जिस पर विनोद ने मछली के चार भाग कर एक भाग उसे दे दिया। आरोप है कि हिस्सा लेने के बाद हरिकेश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्जकर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.