गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी संतोष चौधरी का पुत्र नौ वर्षीय विक्की कुमार चौधरी को सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के तालाब में मछली मारने के लिए कुछ लोग गए हुए थे। उसी दौरान जाल फेंकने के बाद उसमें एक सांप फंस गया। उसी गांव के एक युवक ने डर के मारे जाल में फंसे सांप सहित जाल को विक्की कुमार के ऊपर फेंक दिया। उस दौरान सांप ने विक्की के दाएं हाथ में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...