चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट। सीतापुर कस्बे से जुड़े चितरा गोकुलपुर के बान तालाब का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यह सुनकर चौंक गए कि तालाब में घरों के शौचालय व पूरी बस्ती का गंदा पानी पहुंच रहा है। जिला प्रशासन जल धरोहर के तौर पर इस तालाब को संरक्षित करने की तैयारी में है। एडीएम ने तत्काल सदर तहसीलदार को फोन से अवगत कराते हुए पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका लालजी यादव के साथ एडीएम न्यायिक तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने अवगत कराया कि इस तालाब में सीधे शौचालय लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- बीबीपुर में जलभराव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल चितरा गांव के आसपास की बस्ती का गंदा पानी भी इसी तालाब में पहुंच रहा है। एडीएम ने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट के जलधरोहर...