जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- विधायक सरयू राय ने शनिवार को बेल्डीह तालाब का निरीक्षण किया। दो दिन पहले यहां ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मरी हुई पाई गई थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब की स्थिति पर चिंता जताते हुए कई सवाल उठाए। सरयू राय ने बताया कि तालाब में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए चार फव्वारे चलाए जा रहे हैं, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केवल यह कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मरीं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर तालाब में ऑक्सीजन की कमी क्यों हुई। उन्होंने कहा कि तालाब में शैवाल और घास तेजी से पनप रही है, जो पानी में मौजूद ऑक्सीजन को सोख लेती हैं। उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन से तालाब की नियमित सफाई कराने, स्वच्छ पानी डालने और फव्वारों को नियमित रूप से चलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...