अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बकराडांगी गोहास वार्ड संख्या तीन में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से एक दस वर्षीय बालक रोहन कुमार यादव के मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक बालक के पिता शिवानंद यादव की ओर से पलासी थाना में यूडी का मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 26 मार्च देर रात की बात कही है। दर्ज मामले में में सूचक ने उल्लेख किया है कि घटना तिथि को अपराह्न करीब चार बजे उनका पुत्र घर से पूरब तालाब किनारे खेल रहा था। कुछ देर बाद पुत्र के तालाब में गिरने की सूचना मिली। उन्हें तालाब से निकाला गया, किंतु उनकी मौत हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...