फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के हंसी नगला रोड पर पुलिया के पास बुधवार को तालाब में एक मानव कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गयी। मछुआरे की ओर से दी गयी सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। छोटा फतेहपुर गांव के आठ माह पहले गायब अवधेश के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मानव कंकाल को देखकर इसकी पहचान अवधेश के रूप में की गयी। हालांकि पुलिस की ओर से मानव कंकाल की सही पहचान कराने के लिए डीएनए लेकर एफएसएल भेजा जायेगा। इसके बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी। हंसी नगला रोड के पुलिया के पास तालाब में मंगली मछली का शिकार कर रहा था। इसी दौरान उन्हें एक मानव कंकाल दिखायी दिया। इससे वह भयभीत हो गया। सूचना जब गांव के आस पास क्षेत्र में फैली तो तमाम लोग मौके पर दौड़ गये। मौके पर छोटा फतेहपुर गांव के 30 वर्षीय अवधेश ...