तालाब में बने कचरे के दलदल में फंस गया बछड़ा, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला बाहर
बस्ती, मई 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बेहिल के एक तालाब में बने कचरे के दलदल में एक बछड़ा फंस गया। बछड़े ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह निकल नहीं सका। कचरे के दलदल में फंसकर बछड़े को तड़पता देख ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस संबंध में विकासखंड बनकटी के खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेहिल में तालाब में कचरे का दलदल होने की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच करई जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गुलरी ताल में घरों का गंदा पानी और कचरा डाला जाता है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।
बचाव कार्य बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कचरे के दलदल में बछड़े के फंसने की सूचना पर सबसे पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.