संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पराग निवासी 35 वर्षीय युवक गांव के तालाब में फिसलकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह तालाब से गोताखोरों द्वारा निकाला गया। बीते रविवार देर शाम तालाब किनारे शौच के लिए गया था। फिसलकर तालाब में चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक शव को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। सोमवार सुबह गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरूकला के राजस्व गांव मिश्रौलिया पराग निवासी राजू (35) मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदती था। रविवार की रात अधिक शराब का सेवन किया था। लगभग आठ बजे रात में वह गांव के पास पोखरे पर शौच के लिए गया था। फिसलकर तालाब में चला गया। बाहर नहीं निकल पाया। डूबने ...