नोएडा, जनवरी 30 -- दनकौर, संवाददाता। भट्टा और मुतैना गांव के बीच सड़क किनारे बने तालाब में 100 से अधिक बिजली आपूर्ति के बॉक्स पड़े दिखे। ग्रामीणों ने तालाब का वीडियो बनाकर यूपीपीसीएल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को तालाब में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए जाने वाले बॉक्स पड़े मिले। आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी कराने के लिए बॉक्स लगाने के बजाय तालाब में फेंक दिए। पानी कम होने पर वे तालाब में दिखने लगे। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग को जान बुझकर नुकसान पहुंचाया। बताया जाता है कि जहां पर यह बॉक्स मिले, वहां से कुछ दूरी पर ही भट्टा गांव का बिजलीघर है।

हिंदी हिन्दु...