मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- क्षेत्र के गांव छपार निवासी किसान रजनीश त्यागी गुरुवार दोपहर में अपने पशुओं को निर्माणाधीन आइटीआई कालेज के पास चरा रहा था। उसकी एक भैस पास में तालाब में पानी पीने लगी। तभी वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर भैस के ऊपर जा गिरी। करंट लगने से भैस की मौत हो गई। वहां पर ग्रामीणों की भीड एकत्र हो गई, और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। बरला बिजलीघर के अवर अभियंता जावेद अख्तर ने पीडित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...