चित्रकूट, जनवरी 29 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित कुंजन पुरवा में गोल तालाब का डीएम पुलकित गर्ग ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कुंजन पुरवा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे तालाब में पहुंच रहा है। जिससे तालाब का पानी पूरी तरह गंदा हो गया है। तालाब में अत्यधिक मात्रा में जलकुंभी फैली हुई है। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि गोल तालाब में गिरने वाली नालियों व नालों के पानी को रोकने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार की जाए। नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरु कराएं। मोहल्ले के लोगों ने क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई न होने की शिकायत की। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई के साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था कराएं। इसके बाद उन्होंने गंगा जी रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.