कानपुर, दिसम्बर 13 -- सरसौल। नर्वल के पाली में शनिवार दोपहर तालाब में महिला का शव पड़ा मिला। चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। नर्वल के पाली खुर्द स्थित नागा बाबा समाधि स्थल से लगे तालाब में शनिवार दोपहर एक महिला का शव दिखा। बगल में पाली चौकी भी है। शव सीढ़ियों के ऊपर पानी में पड़ा था। लगभग 30 वर्षीय महिला के शरीर में कई चोटों के निशान थे। नाक से खून भी निकल रहा था। शरीर पर काला लोवर व जैकेट था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं, पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया शव की पहचान नहीं हो पाई। लगभग 30 वर्षीय महिला का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.