तालाब में नहा रहा किसान डूबा, मौत
बांदा, मई 17 -- बांदा। तालाब में नहाते समय पैर फिसल जाने से किसान गहरे पानी में समा कर डूब गया, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी धर्मेद्र ने बताया कि उसका 75 वर्षीय ताऊ रामविशाल पुत्र गंगू शनिवार शाम द्वारिका दास बड़ा तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गए। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। देर शाम परिजन तालाब पहुंचे तो देखा तो तालाब के भीटे में जूते, कपड़े और तंम्बाकू की डिब्बी रखी थी। यह भी पढ़ें- चार दिन गुजरे जलकुंड मे डूबे बुजुर्ग का नहीं लगा सुराग इससे यह आशंका जताई गई कि वह तालाब में डूब गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.