फिरोजाबाद, जून 12 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ सामौर धाम के निकट करहरा नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसरांव निवासी 18 वर्षीय सनोज यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर अपने चचेरे भाई कन्हैया पुत्र प्रवीन कुमार और दोस्त विशाल पुत्र काशीराम के साथ करहरा स्थित समौर धाम के निकट तालाब में नहाने गया था। तीनों युवक एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचे। वापस लौटते समय सनोज गहरे पानी में डूब गया। जब वह काफी देर तक नहीं निकला तो कन्हैया और विशाल उसे खोजने के लिए गए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- तालाब में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत जानकारी होने पर तालाब में नहा रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई।सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित...