तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत
मधुबनी, जून 19 -- मधेपुर/झंझारपुर, हि.टी। भेजा थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार (10 वर्ष) और सत्यम कुमार (7 वर्ष) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि दोपहर के समय दोनों भाई घर से निकलकर सरस्वती मंदिर के समीप मछली पालन वाले तालाब में नहाने चले गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। ग्रामीणों के अनुसार, काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी थी। शाम करीब चार बजे बच्चों के दादा योगेंद्र यादव उर्फ खिदर यादव अपनी भैंस को नहलाने के लिए उसी तालाब पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दोनों बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे पड़े देखे। इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने शोर मचाया और ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.