मिर्जापुर, जून 9 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार शाम तालाब में नहाने गए सगे भाई समेत तीन किशोर डूबने लगे। इस दौरान एक किसी तरह बचकर बाहर निकल गया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में चले जाने डूब गए। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर एक घंटे तलाश के बाद दोनों शव को बरामद किया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी चुंगी निवासी रामनाथ नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका पुत्र 15 वर्षीय बाबू गुप्ता मोहल्ले के रविशंकर गुप्ता के पुत्र 16 वर्षीय चंटू और 16 वर्षीय अथर्व के साथ शाम घर से निकले। तीनों लंका पहाड़ी के पास मझिगवां गांव एक तालाब में नहाने चले गए। तालाब में स्नान कर रहे थे इस दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। डूब रहा अथर्व किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया, लेकिन तब तक बाबू और चंटू दोनों गहरे पान...