प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के रेडीगारापुर बाजार में तालाब में नहाने गए तीन युवकों पर चाकू से हमला होने से सनसनी फैल गई। घटना शनिवार शाम करीब 3.30 बजे की बताई गई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। जहां से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गांव पूर्व प्रधान अवध नारायन यादव का 29 साल का बेटा विजय यादव गांव के ही राजाराम यादव के 22 साल के बेटे शिवम यादव एवं गांव के ही रामचंद्र यादव के 23 साल के बेटे विजय कुमार उर्फ गोली के साथ गांव के तालाब पर नहाने गए थे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल विजय तालाब के बाहर ही तखत पर बैठा था, जबकि दोनों अन्य लोग कई अन्य गांव के लोगों के साथ नहा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने दो अन्य स...