गुमला, जून 21 -- गुमला। विशुनपुर थाना क्षेत्र के चिंगरी नवाटोली निवासी 48 वर्षीय तरसू उरांव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार अपराह्न करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार तरसू उरांव अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...