घाटशिला, मई 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत कालाबांध तालाब में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार की शाम दैनिक काम खत्म कर नहाने गए 58 वर्षीय राजमिस्त्री सापू इस्लाम की आसमानी ठनका की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। वहीं सापू इस्लाम पिछले 15 वर्षों से मानुषमुड़िया में अपने परिवार के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे, लेकिन शुक्रवार की देर शाम प्रकृति का ऐसा कहर टूटा कि तालाब में पैर रखते ही वह काल के गाल में समा गए। वज्रपात से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है। यह भी पढ़ें- चान्हो के जयपुर गांव से युवक का जला हुआ शव बरामद घटना की सूचना पाकर बरसोल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथ...